मीनापुर: चांदपरना गांव में अचानक आग लगने से चार परिवारों के घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के चांदपरना गांव में अचानक आग लगने से चार परिवारों का घर पूरी तरह जल गया। इस मामले को लेकर पीड़ित मनोज कुमार, संगीता देवी समेत अन्य पीड़ितों ने बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे में अंचलाधिकारी से शिकायत किया है। बताया कि बीते मंगलवार की आधी रात के बाद अचानक घर में आग लग गई।