नसीराबाद: रामसर चुंकि के पास टायर की दुकान पर बिक रहा था अवैध पेट्रोल, रसद विभाग की कार्रवाई में 16 लीटर किया गया जब्त
शनिवार को सुबह 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार टायर की दुकान पर बिक रहा था अवैध पेट्रोल, रसद विभाग की कार्रवाई में 16 लीटर जब्त,रामसर चुंगी के पास स्थित एक टायर रिपेयर की दुकान पर अवैध रूप से पेट्रोल बेचने का मामला सामने आया है। जिला रसद विभाग की टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापा मारा और मौके से करीब 16 लीटर पेट्रोल जप्त किया।