कालपी: कदौरा के नगवा डेरा गांव में कुएं में गिरने से मासूम की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
Kalpi, Jalaun | Jun 14, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के नंगवा डेरा गांव में रविवार सुबह 8 बजे घर के बाहर खेल रहे 13 वर्षीय मासूम आर्यन की पुराने खुले कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया गया कि बड़े भाई की डांट के बाद नाराज होकर दौड़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।