मशरक: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी और स्वास्थ्य प्रबंधक ने किया निरीक्षण, टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा
Mashrakh, Saran | Jul 10, 2026 मशरक सीएचसी का प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप और स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत शुक्रवार की सुबह 8 बजें के लगभग बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता को लेकर चल रहे अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। वहीं सभी विभागों का निरीक्षण किया और कार्यरत कर्मचारियों को ड्यूटी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।