बीना: भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला अध्यक्ष का नगर में प्रथम आगमन, खुरई रोड पर भव्य स्वागत
Bina, Sagar | Jul 12, 2026 भाजपा महिला मोर्चा सागर जिला की नई अध्यक्ष मेघा दुबे का बिना नगर में पहला आगमन हुआ और कार्यकर्ताओं ने इसे यादगार बना दिया। खुरई रोड पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे भव्य स्वागत का भव्य दृश्य देखने को मिला। नव नियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघा दुबे संगठन को मजबूत बनाने के लिए सागर जिले के दौरे पर हैं। इन्हीं सिलसिले में उनका बीना नगर पहुंचना था।