Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
brp302
3
खंडवा नगर: दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौतः जामुन तोड़ने का कहकर बैलों को नहलाने चले गए; कक्षा 9 और 6 में पढ़ते थे दोनों
Khandwa Nagar, Khandwa
| Jun 21, 2026
खंडवा जिले के धनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पलासी में रविवार को तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई बैलों को नहलाने और जामुन तोड़ने की बात कहकर घर से निकले थे। घटना रविवार दोपहर 1 बजे की है
MORE NEWS
#सफलता_की_कहानी --- जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने महिला के ब्रेस्ट से निकाली डेढ़ किलो की गांठ --- जिला चिकित्सालय सह चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में पिछले दिनों छनेरा निवासी 45 वर्षीय रामबाई अपने पति दिलीप के साथ उपचार के लिए आई, उसके ब्रेस्ट में एक बड़ी गठान थी। गठान का आकार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा था, जिसके कारण उसे चलने फिरने में भी परेशानी होती थी और दर्द भी लगातार बना रहता था। जिला अस्पताल में रामबाई का स्वास्थ्य परीक्षण सर्जरी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक सैयद ने किया। उन्होंने महिला की ईसीजी, सोनोग्राफी एवं अन्य आवश्यक सभी जांच करवाई। जांच में पता चला कि स्तन में गठान काफी बड़ी है जिनका ऑपरेशन करना जरूरी है। उनके द्वारा निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. संजीव दीक्षित, डॉ. एम. एल. कलमे, डॉ वीरेंद्र पचोरे, डॉ. सीमा एवं पूरी टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई। डॉक्टर सैयद ने बताया कि ऑपरेशन करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण कार्य था। जिला अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर स्तन से डेढ़ किलोग्राम वजनी, 8.5 से.मी. लंबी और 6.5 सेंटीमीटर चौड़ी गठान निकाली। रामबाई को 4 बोतल खून चढ़ाया, और स्वस्थ होने पिछले दिनों डिस्चार्ज कर दिया गया l राम बाई ने बताया कि उसके स्तन मे काफी बड़ी गठान होने से वह दर्द से बहुत परेशान रहती थी। ऑपरेशन के बाद अब वह बिल्कुल स्वस्थ है। रामबाई ने बताया कि उसे आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला अस्पताल में सभी सुविधाएं निशुल्क मिली। जिला अस्पताल में अच्छी व्यवस्थाओं के लिए रामबाई सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करती है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh IEC Cmho khandwa #SuccessStory #khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026
Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित '36वां दीक्षांत समारोह'
Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय में सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम संपन्न --- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर खंडवा में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में महिला पतंजलि योग संस्था की प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक श्रीमती आशा उपाध्याय ने उपस्थित न्यायाधीशगण, न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास की सलाह दी। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी, श्री अरविंद टेकाम, श्री आशीष प्रताप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह के अलावा कर्मचारीगण और पैरालीगल वॉलिंटियर्स ने भी सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, संतुलित एवं योगमय जीवन के संकल्प के साथ हुआ। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न --- 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खंडवा के पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह के अलावा खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, नगर निगम के अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा और जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा भी सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए। इस अवसर पर कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। मंत्री डॉ. विजय शाह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" रखी गई है। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने पर भी हम ऊर्जावान और सक्रिय रह सकते हैं। योग इसके लिए हमें सही मार्ग दिखाता है। योग से हमें शक्ति मिलती है और यह दिखाता है कि बढ़ती उम्र मानवीय क्षमताओं को कम नहीं कर सकती है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Kunwar Vijay Shah Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh IEC Cmho khandwa #khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026