पूरनपुर: पेड़ से टकराया आलू लदा ट्रक, राणा प्रताप निवासी चालक की हुई दर्दनाक मौत
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर निवासी नसीम अंसारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार सुबह वह बदायूं से आलू लादकर लखीमपुर खीरी जा रहा था। इसी दौरान खुटार थाना क्षेत्र के खमरिया स्थित संत सुखदेव सिंह स्कूल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।