नगर पालिका आम चुनाव 2026 की घोषणा होने के साथ ही नगर परिषद साहिबगंज से अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जहां शनिवार दोपहर 3 बजे तक समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत के कार्यालय कक्ष में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक कुमार तुरी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।