रानीगंज: बैंक हड़ताल से करोड़ों के कारोबार पर पड़ सकता है असर
अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों और केंद्र सरकार के कार्यालयों की तर्ज पर बैंकों में भी फाइव डे वीक लागू करने की मांग को लेकर बैंकों का तीन दिवसीय हड़ताल सोमवार से प्रस्तावित है। अगर हड़ताल हुई तो बैंकों में पांच दिनों तक कामकाज प्रभावित हो सकता है, क्योंकि शनिवार को अंतिम शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।