केशकाल: कलार सामाजिक भवन का भूमि पूजन 2 नवंबर को होगा, विधायक नीलकंठ टेकाम ने दी सहमति
फरसगांव ब्लॉक के कलार समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर विधायक नीलकंठ टेकाम से मुलाकात की। इस दौरान आगामी 2 नवंबर को भूमि पूजन कराने के संबंध में चर्चा हुई। विधायक नीलकंठ टेकाम ने 2 नवंबर को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।