मिर्ज़ापुर: मामूली विवाद में विपक्षी द्वारा महिलाओं को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने पर पीड़ित परिवार ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के दुगरहा बिरोरा गांव निवासी पीड़ित परिवार रफीक अली ने रविवार की दोपहर 12:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंप कर आरोप लगाया है कि। मामूली विवाद में विपक्षियों ने मेरी चाची और माताजी पर लाठी डंडे और पत्थर से हमला कर दिया जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज चल रहा है एसपी से न्याय मांगने आए हैं।