लातेहार: डूरुआ न्यू पुलिस लाइन के पास जलापूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, दो दिन जलापूर्ति बाधित रहेगी
लातेहार शहरी जलापूर्ति का पाइपलाइन लातेहार के डुरूवा न्यू पुलिस लाइन के पास जलापूर्ति पाइपलाइन शनिवार की सुबह करीब सात बजे क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसकी वजह से लातेहार डुरूवा इलाके के वार्ड संख्या 4 ,5 एव 6 में शहरी जलापूर्ति अगले दो दिनों के लिए बाधित रहेगी। नगर पंचायत विभाग ने सभी शहर वासियों से सहयोग की अपेक्षा की है।