अकबरपुर: अकबरपुर बाजार में चला 'अतिक्रमण हटाओ' अभियान, दुकानदारों में मचा हड़कंप
11:00 बजे अकबरपुर बाजार में मंगलवार को प्रशासन का सख्त तेवर देखने को मिला, जब प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमन मुरारी ने अमीनों की टीम के साथ पूरे बाजार क्षेत्र का मुआयना करते हुए अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जैसे ही अधिकारियों की टीम खुरी नदी पुल के उत्तर स्थित सब्जी मार्केट पहुंची, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सब्जी विक्रेताओं को तत्काल नोटिस थमाते