चांदपुर: चांदपुर के जलीलपुर ब्लॉक के पास दवाई लेने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जो की चांदपुर के जलीलपुर ब्लॉक के पास का है बताया जाता है कि शाहपुर भसौठी निवासी डालचंद अपनी बहन के साथ मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए गया था वही विवाद हो गया। आरोप है की जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की गई।