हनुमानगढ़: जिले के गांव निनान में खाली प्लाट में खड़ी पिकअप से पुलिस ने 1576 पव्वे देसी शराब बरामद किए, आरोपी की तलाश जारी
हनुमानगढ़ जिले के गांव निनान स्थित एक खाली प्लाट में खड़ी पिकअप गाड़ी से पुलिस ने 1576 पव्वे देसी शराब बरामद कर पिकअप गाड़ी को जप्त किया है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में जिले में चलाई जा रही विशेष अभियान के तहत की गई है।