घाघरा: सड़क पर अचानक कुत्ता आने से स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Ghaghra, Gumla | Jun 8, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया के समीप सोमवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना सड़क पर अचानक एक कुत्ते के आ जाने से हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेटर निवासी 32 वर्षीय विवेक राम अपने बहनोई के साथ स्कूटी से लोहरदगा से गुमला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गम्हरिया के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर दौड़ते हुए आ गया।