झांसी: झांसी में GST घोटाले का बड़ा भंडाफोड़, दिल्ली का मास्टरमाइंड झांसी पुलिस के हत्थे चढ़ा, करोड़ों की चपत लगाई थी
Jhansi, Jhansi | Apr 13, 2026 नवाबाद थाना पुलिस ने कूट रचित दस्तावेजों के जरिए सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक सक्रिय सदस्य अशोक कुमार निवासी दिल्ली, मूल निवासी उत्तराखंड को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने साथियों रोहित और बीटीडब्ल्यू के साथ मिलकर फर्जी कंपनियों के जरिए करीब 1 करोड़ रुपये की राजकीय क्षति पहुंचाई है।