रॉबर्ट्सगंज: कोन क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मासूम बालक की हुई मौत
कोन थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कचनरवा ग्राम पंचायत के असनाबांध टोले में शुक्रवार शाम तेज गरज-तड़क और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 8 वर्षीय मासूम आवेश तिग्गा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 45 वर्षीय रामनाथ उरांव भी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए दुद्धी भेजा गया है,जहां उनका उपचार हो रहा है।