गोमिया: महुआटांड़ थाना में बकरीद पर शांति समिति की बैठक आयोजित
Gumia, Bokaro | May 24, 2026 गोमिया के महुआटांड़ थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर रविवार समय लगभग साढ़े चार बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी समुदाय के लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।