कोंडागांव: कोंडागांव NH-30 सुकुरपाल में भीषण सड़क हादसा, ओडिशा शिक्षा मंत्री के भांजे समेत चार घायल, दो की हालत गंभीर
कोण्डागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर सुकुरपाल के पास मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि करीब 2:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में ओडिशा के शिक्षा मंत्री नित्यानंद के भांजे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शिक्षक मोहरधन ध्रुव की कार एक खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।