सोनीपत: बेटियों का इंतजार करते-करते पिता ने तोड़ दिया दम, अंतिम दर्शन के लिए भी नहीं पहुंचीं तीनों बेटियां
समाज किस दिशा में जा रहा है, यह सवाल तब और गहरा हो जाता है जब बच्चों के पास अपने माता-पिता के अंतिम दर्शन के लिए भी समय नहीं होता। हरियाणा के सोनीपत से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक हृदय विदारक मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र निवासी 74 वर्षीय कपड़ा व्यापारी शिवचरण रतन गुप्ता करीब डेढ़ वर्ष पहले अपनी पत्नी मीना गुप्ता के साथ सोनीपत के एक वृद्धाश्रम में रहने आए थे। उनका कोई बेटा नहीं था। उन्होंने अपनी तीनों बेटियों को पढ़ा-लिखाकर आत्मनिर्भर बनाया, जिनमें से दो अध्यापिका हैं। कुछ समय पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद वह वृद्धाश्रम में अकेले रह गए।
वृद्धाश्रम के संचालक के अनुसार, शिवचरण गुप्ता पिछले लगभग 20 दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बताया गया कि उनकी तीनों बेटियों को सूचना दी ग�
Budaun, Budaun | Aug 6, 2026