बालोद: संबलपुर SBI कियोस्क में बड़ा फर्जीवाड़ा: FD-RD के नाम पर ₹9 लाख की ठगी, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
Balod, Balod | Apr 16, 2026 बालोद जिले के डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र के संबलपुर स्थित एसबीआई कियोस्क सेंटर में करीब 9 लाख रुपए की धोखाधड़ी और गबन के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्रामीणों को एफडी और आरडी कराने का झांसा देकर उनके खातों से पैसे निकालकर गबन करते थे।