राजद नेता तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर सरकार की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा, "हमारे भाई तेज प्रताप को गिरफ्तार किया गया है। हम सरकार को चुनौती देना चाहते हैं कि कल तक सभी लोगों के ऊपर से मुकदमे वापस लिए जाएं और उन्हें रिहा किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।"
तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सरकार की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।
.
.
.
.
#TejashwiYadav #TejPratapYadav #RJD #BiharPolitics #Patna
Fatehabad, Agra | Jul 26, 2026