नादौन: रंगड़ में कक्कड़ को मौत के घाट उतार दिया गया, दो लोगों पर जंगली जीव को गोली से मारने का संदेह
रंगड़ पंचायत में जंगली जीव कक्कड़ को मारने का मामला सामने आया है। इसे गोली से मारने का संदेह जाहिर किया गया है। दो लोगों पर इसे मारने के आरोप लगाए गए हैं। कक्कड़ के शरीर पर गहरे घाव भी पाए गए हैं तथा वन विभाग ने दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस को दी है। प्रथम दृष्टया में कक्कड़ की मौत गोली लगने से ही प्रतीत हो रही है।