शाजापुर: लालघाटी थाना क्षेत्र के करेड़ी नाका पर पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता युवक पकड़ा गया
शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीती रात करेड़ी नाका स्थित शराब ठेके के पास की गई।पुलिस ने मौके पर भारतसिंह पिता रूपसिंह राजपूत (35), निवासी ग्राम गिरवर, को खुलेआम शराब पीते हुए पकड़ा फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।