चूरू: पुराना बस स्टैण्ड के पास टैक्सी हटाने को लेकर बस ड्राइवर के साथ हुई मारपीट
Churu, Churu | Jan 10, 2026 चूरू शहर के पुराना बस स्टैण्ड क्षेत्र में शनिवार को टैक्सी गाड़ी को साइड में करने की बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में निजी बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे साथी बस चालकों ने तत्काल राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।