चूरू: मनरेगा में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन, मंडेलिया हाउस में हुई प्रेस वार्ता
Churu, Churu | Jan 10, 2026 मनरेगा में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ चूरू कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। मनरेगा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता अब सड़क पर उतरेंगे। चूरू जिलामुख्यालय स्थित शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में शनिवार को इस सम्बंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी विधायक हाकम अली खान भी मौजूद रहे।