चूरू: जिले में शीतलहर और घने कोहरे से बढ़ी सर्दी, न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज हुआ
Churu, Churu | Jan 10, 2026 चूरू जिले में घने कोहरे के साथ शीतलहर आमजनजीवन प्रभावित कर दिया है। कोहरे की वजह से दोपहर तक दृश्यता बेहद कम रही जिसके कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए और कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर रेल यातायात पर भी पड़ा। रेवाड़ी से बीकानेर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चूरू पहुंची।