बुढ़ार: बुढार पुलिस ने अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की जप्त
Burhar, Shahdol | Jun 18, 2026 बुढार थाना पुलिस ने लालपुर हवाई पट्टी के पास पीपरतरा तिराहे पर कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। चालक रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने रेत सहित करीब 5.50 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जप्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जानकारी गुरुवार सुबह 8 बजे सामने आई है।