बांसवाड़ा: नुतन उ. मा. विद्यालय में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे पर जज ने छात्रों को दी सीख, मोबाइल से दूरी और किताबों से दोस्ती जरूरी
बांसवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रदेश भर में चल रहे ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय नूतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कौशल सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित,संस्था प्रधान कालूराम खांट सहित शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।