छत्तीसगढ के बालोद जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बालोद पुलिस द्वारा विशेष यातायात अभियान चलाया गया। सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्री बोनीफास एक्का और यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में यातायात शाखा सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।