छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी नगर मंडल के अध्यक्ष बने प्रदीप उपाध्याय, पूर्वी मंडल के अध्यक्ष बने विक्रम कुमावत
भारतीय जनता पार्टी ने प्रतापगढ़ जिले में नगर मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी हेमराज मीणा ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में 13 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। छोटीसादड़ी नगर मंडल की कमान प्रदीप उपाध्याय को सौंपी गई है। वही छोटी सादड़ी पूर्वी मंडल अध्यक्ष नाराणी गांव के विक्रम कुमावत की नियुक्ति की घोषणा।