छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 3000 लीटर वाश और 20 लीटर हथकड़ शराब किया गया जब्त
आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन हजार लीटर नशीला वाश और 20 लीटर हथकड़ शराब जब्त की। यह अभियान पन्डेरिया लामादिया क्षेत्र में चलाया गया, जहां अवैध शराब निर्माण की सूचना मिलने पर गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई। प्रहराधिकारी बुद्धाराम जाट ने बताया कि आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।