छोटीसादड़ी: गोमाना में निर्माणाधीन मकान से गिरने से मजदूर की मौत, परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग की
उपखंड क्षेत्र के गोमाना गांव में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है।और परिजनों एवं ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की जारही।