जिले में बकरी चोरी का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता कुटमा निवासी ईशा बेला बसंती टोप्पो ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता के अनुसार मंगलवार को वह मेहमानी के लिए सिमडेगा गई हुई थी। घर पर उसके पति द्वारा शाम में सभी बकरियों को बकरी घर के अंदर बांध दिया था। घर लौट के बाद पीड़िता ने बकरी घर का दरवाजा खुला पाया।