नादा के निकट थार से बाइक टकराने पर थार सवार व्यक्ति पर बाइक सवार युवक के ऊपर फायरिंग का आरोप लगा है। बाइक सवार युवक नादा की ओर जा रहा था। इसी बीच आगे चलती थार से बाइक टकरा गई। मौके पर दोनों के बीच आपस में विवाद हुआ उसके बाद बाइक सवार नादा की ओर चलने लगा। निजी अस्पताल के सामने दोनों में आपसी विवाद हुआ जिसके बाद थार सवार मौके से फरार हो गया।