बिहारीगंज: मुहर्रम के दूसरे दिन कुस्थन में सजा भव्य मेला, कर्बला मैदान में दिखे हैरतअंगेज करतब
बिहारीगंज प्रखंड के कुस्थन वार्ड संख्या-04 स्थित कर्बला मैदान में मुहर्रम के दूसरे दिन भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विभिन्न अखाड़ों के प्रतिभागियों ने तलवारबाजी, लाठी और हैरतअंगेज पारंपरिक करतबों का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान भाईचारे और उत्साह का माहौल रहा, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा