मुरैना नगर: NH-44 पर परिवहन विभाग का सख्त एक्शन, नियम तोड़ने पर 3 वाहनों पर कार्रवाई, ₹34 हजार से ज्यादा जुर्माना, 4 ज़ब्त
मुरैना में एनएच-44 पर परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई।इस दौरान तीन वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 34 हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया।बिना परमिट व शर्तों के उल्लंघन पर चार वाहन जब्त किए गए।कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने दस्तावेज पूरे रखने की हिदायत दी है।