साहिबगंज: उपायुक्त कार्यालय कक्ष में वीवीटी, वीएसटी एवं एटी के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में नामांकन प्रक्रिया के उपरांत समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में वीवीटी, वीएसटी एवं एटी के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले में हो रहे चुनावी रैली व अन्य से संबंधित कार्यों पर चर्चा की गई जहां सभी अधिकारियों को कई तरह के दिशा निर्देश जारी किए गए। मौके पर कई उपस्थित थे