साहिबगंज: केलाबाड़ी में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में एक शख्स हुआ गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज हेतु लाया गया सदर अस्पताल
रांगा थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया जहां परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल शख्स को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। वही सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शहबाज हुसैन के द्वारा गंभीर रूप से घायल शख्स का इलाज किया गया जहां घायल की पहचान विष्णु स्वर्णकार के रूप में हुई है।