साहिबगंज: लालबथानी सरपंच टोला में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी सरपंच टोला में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई जहां इस मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर घायल युवक को परिजनों की मदद से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां उसका डाक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। वही मारपीट मामले में घायल युवक की पहचान रबीउल के रूप में हुई है।