ब्यावरा: बांकपुरा गांव में किसान महापंचायत में पहुंचे राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, किसानों से किया संवाद
Biaora, Rajgarh | May 13, 2026 ब्यावरा के बांकपुरा गांव में दिलीप बिल्डकॉन के द्वारा खरीदी गई 219 बीघा जमीन को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। इस जमीन पर दिलीप बिल्डकॉन के द्वारा किए जाने कार्य को लेकर अब किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों के द्वारा बुधवार को दोपहर 12 बजे से महापंचायत का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।