मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में महिला तथा युवक को जहरीले जंतु ने डशा राजगढ़ अस्पताल में दोनों का इलाज जारी
धंसारिया गांव निवासिनी 45 वर्षीय समला देवी खेत से कम कर घर लौट रही थी तभी महिला को किसी जहरीले जंतु ने डस लिया परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना सोनबरसा गांव निवासी 33 वर्षीय गणेश पशुओं को चारा डालने जा रहा था तभी किसी जहरीले जंतु ने डस लिया हालत गंभीर देख परिजनों द्वारा राजगढ़ अस्पताल में लाया गया इलाज जारी।