खंडवा नगर: "हम होते तो तुम्हारी हिम्मत नहीं थी..." पार्षद के वायरल बयान पर मचा बवाल, जांच की मांग
खंडवा। शहर के बड़ागांव-भीला रोड स्थित नाले पर बनाई गई पुलिया और रास्ता हटाने की नगर निगम की कार्रवाई अब राजनीतिक विवाद का रूप लेती जा रही है। इस मामले में खानशाहवली क्षेत्र के पार्षद शब्बीर कादरी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अधिकारियों से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि, "हम होते तो तुम्हारी इतनी हिम्मत नहीं थी कि तुम तोड़ सकते थे