दतिया नगर: पलोथर: मोंगिया समाज का एसआईआर सर्वे नहीं होने पर जिला प्रशासन से गुहार, कलेक्टर ने दिए जाँच के आदेश
ग्राम पलोथर के मोंगिया समाज के लोग मजदूरी करने के लिए हर साल गांव से बाहर जाते हैं इस बार जब प्रशासन द्वारा एस आई आर सर्वे कराया जा रहा था वह सर्वे में शामिल नहीं हो सके जब वापस लौट कर आए तो उन्हें पता चला कि उनके नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं । हैरान परेशान मोंगिया समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंची और कलेक्टर को आवेदन दिया । कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं.