दतिया नगर: 101वें तानसेन समारोह का प्रादेशिक पूर्वरंग श्रृंखला के साथ आरम्भ, दतिया के अवध बिहारी मंदिर में सजी संगीत सभाएं
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के लिए उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा आयोजित होने वाला विश्व विख्यात तानसेन समारोह का 101वाँ संस्करण का आरम्भ प्रादेशिक पूर्वरंग श्रृंखला के साथ हो गया है। मंगलवार को दतिया के अवध बिहारी मंदिर में संगीत सभाएं सजी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी ढेगूला ने किया.