दतिया नगर: वोटर लिस्ट से बार-बार नाम कटने पर ग्रामीणों की शिकायत, जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
जिला मुख्यालय स्थित नवीन कलेक्ट्रेट भवन में आज मंगलवार सुबह 11 बजे से साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में आवेदकों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्राम पलोथर से आए कई ग्रामीणों ने कलेक्टर के