धरहरा: सीएम के दावों के विपरीत: धरहरा में औचक निरीक्षण में कई स्वास्थ्य केंद्र बंद, मरीज परेशान
मुंगेर में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान मंच से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। धरहरा प्रखंड में गुरुवार के दोपहर लगभग 2 बजे औचक निरीक्षण में कई स्वास्थ्य केंद्र बंद मिले तो कहीं कर्मचारी लापरवाही की हालत में काम करते दिखे, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।