सिलाव: सिलाव थाना में युवक के अपहरण मामले में मां ने तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई
Silao, Nalanda | Oct 6, 2024 युवक के अपहरण मामले में सिलाव थाना में रविवार की दोपहर करीब एक बजे मां द्वारा तीन को नामजद कर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि युवक की मां ने दर्ज कराये गये प्राथमिकी में युवक की पत्नी और दो साले को नामजद किया है. प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है.