झालरापाटन: झालावाड़ में आरजीएचएस का बहिष्कार, पेंशनर्स को नहीं मिल रहीं दवाएं, पेंशनर्स ने दिया ज्ञापन
झालावाड़ में आरजीएचएस के तहत पेंशनभोगियों को मुफ्त इलाज मिलने में परेशानी हो रही है। अनुमोदित अस्पतालों और फार्मा स्टोर्स द्वारा आरजीएचएस का बहिष्कार करने के कारण उन्हें चिकित्सा सुविधाएं और दवाएं नहीं मिल पा रही हैं।पेंशनर्स को पिछले एक वर्ष से यह समस्या आ रही है। इस संबंध में पेंशनर्स ने सोमवार शाम करीब 4:00 जिला कलेक्टर ज्ञापन दिया।